दिग्विजय ने PM से की दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों के घर वापसी की मांग

दिग्विजय ने PM से की  दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों के घर वापसी की मांग

भोपाल।

देश भर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ने के बाद से ही बड़े बड़े शहरों में फसे प्रवासी मजदूरो, छात्रों और पर्यटकों को अपने घर वापस लोटने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को इसको लेकर एक पत्र लिखा हैं। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द मजदूरो, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर पहुंंचाने की व्यवस्था करें.

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने इस पत्र में देश के अलग अलग शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरो और छात्रों को उनके घर तक सुरक्षित पहुचाने के लिए केद्र सरकार से मांग की हैं। साथ ही उन्होने एक प्रस्तावित “एग्जिट पालिसी” भी साथ मे भेजा है उन्होने कहा कि मजदूर अपने गांव से दूर अन्य शहरों में रहकर इस समय काफी असुरक्षित महसूस कर रहें है। वह अपने परिवार से मिलना चाहते है साथ ही छात्र भी अपने घर लौटना चाहते है। दिग्विजय सिंह ने कहा की केद्र सरकार को सैनेटाइज बसों के जरिए प्रवासी मजदूरों और छात्रों को पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हे वापस उनके घर तक पहुचाना चाहिए इसके साथ ही प्राटोकॉल के चलते उन्हे घर में हीं क्‍वारंटाइन कर दिया जाना चाहिए।

वहीं आज प्रधानमत्री मोदी ने देश के अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की है और इस बीच अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अब लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का सुझाव भी पीएम के आगे रखा है।

digvijay

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews