पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन (Jagmohan) का निधन हो गया। वे 94 साल के थे, कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को जगमोहन (Jagmohan) ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम साँस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जगमोहन (Jagmohan) के निधन पर गहरा शोक जताया है।

 ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक ने चौपाई के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी सलाह, कोरोना मे हो रही लूट पर लगाएं लगाम

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल, गोवा और दिल्ली के पूर्व राजयपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन (Jagmohan) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। जगमोहन (Jagmohan) अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पर्यटन एवं नगरीय विकास मंत्री रह चुके हैं। जगमोहन (Jagmohan) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जगमोहन (Jagmohan) के निधन को राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews