पूर्व मंत्री ने किसानों को लेकर शिवराज से की ये मांग

पूर्व मंत्री ने किसानों को लेकर शिवराज से की ये मांग

भोपाल।
सत्ता से हटने के बाद कांग्रेस को किसानों की चिंता सताने लगी है। आए दिन कांग्रेस नेता शिवराज सरकार से किसानों को लेकर नई-नई मांग कर रहे है। अब पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सेे किसानों को लेकर दो बड़ी मांग की है।

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज अपने वीडियो ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं का जाल है उसके माध्यम से किसानों से तुरंत फसल खरीदी का आदेश दे। किसानों की फसल खराब ना होने दें। वही जनता के 6 महीने तक बिजली बिल माफ़ करे।वर्मा ने कहा इंदिरा ज्योति योजना अंतर्गत जनता से 6 महीने तक बिजली बिल ना लिए जाएं।इतना ही सज्जन ने कहा कि किसानो की फसल ख़राब न होने दे, सहकारी संस्था को अधिकृत कर ख़रीदारी करने दें।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा इस प्रदेश में गरीब लोगों के लिए जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो इंद्रा ग्रह ज्योति योजना शुरू की थी। इस इंद्रा ग्रह ज्योति योजना से लाखों गरीबों लगभग मुक्त में बिजली मिलने लगी थी। आज आप की बिजली कंपनियां उन गरीब लोगों को फोन लगा रही जल्दी पैसा भरा जाए। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इन गरीब और किसानों से 6 माह तक बिजली बिल न वसूला जाए। इन गरीबों का चूल्हा एक टाइम बडी मुश्किल से जल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews