पूर्व मंत्री ने लिखी शिवराज को चिट्ठी, पत्रकारों के लिए की ये बड़ी मांग

पूर्व मंत्री ने लिखी शिवराज को चिट्ठी, पत्रकारों के लिए की ये बड़ी मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर (Corona Front Line Worker) यानि कोरोना योद्धा घोषित किये जाने के बाद से ये मांग जोर पकड़ने लगी है कि गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा घोषित किया जाये और उन्हें भो कोविड कल्याण योजना का लाभ दिया जाये। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता इस मांग के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (CM Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिख चुके हैं। अब पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ विधायक एवं दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखकर गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की है। डॉ गोविन्द सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को पात्र लिखकर कहा है कि आपने अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना योद्धा के रूप में मान्यता दी है लेकिन गैर अधिमान्य पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर गांव गांव जाकर जनता  वास्तु स्थिति से अवगत करा रहे हैं।  इस दौरान कई पत्रकार साथी संक्रमित होकर अपनी जान भी गँवा चुके हैं।  ऐसी परिस्थिति में अधिमान्य पत्रकारों के साथ साथ गैर अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना योद्दा की सुरक्षा प्रदान की जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews