पूर्व मंत्री पीसी शर्मा निकले कोरोना पॉजिटिव, चिरायु अस्पताल में हुए भर्ती

case-registered-against-minister-pc-sharma-for-breaking-code-of-conduct

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में पहले आम जनता कोरोना की चपेट में आ रहे थे, अब जनप्रायिनिधि भी संक्रमित होना शुरू हो गए है। बीजेपी के नेताओं के संक्रमित (BJP Leaders Corona Infected) होने के बाद अब कांग्रेस (Congress) के नेताओं में भी कोरोना का संक्रमण फैलाना शुरू हो गया है। शुक्रवार देर शाम आई कोरोना की रिपोर्ट में पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए हैं। उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है आम लोगों के साथ अब नेता भी संक्रमण की चपेट में आ रहें है। राज्यपाल लालजी टंडन अन्येष्टि में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विशेष विमान से लखनऊ गए थे इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद भदौरिया के संपर्क में आए थे। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत भी मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे और वो भी कोरोना संक्रमित निकले है साथ ही उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित निकले है।

पार्टी के भोपाल सागर के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चंबल के एक अन्य संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। वहीं रीवा के देवतालाब विधायक गिरीश गौतम की पत्नी व नौकर भी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद विधायक परिवार सहित क्वॉरेंटाइन हो गए हैं।

संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी मंत्री, नेता और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए है कि 14 अगस्त तक सभी लोग अपने दौर, कार्यक्रम और जनसंपर्क को रद्द कर घर में ही रहे। अतिआवश्यक होने पर वर्चुअUल माध्यम से मुलाकात और बैठक करें। वहीं संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक किल कोरोना अभियान पार्ट-2 भी चलाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews