
अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) में 3 नंबवर को रिक्त 8 सीटों पर उपचुनाव (By-election) होना है और 10 को नतीजे सामने आएंगे। लेकिन इसके पहले सियासी गलियारों में तहलका मचा रहे वीडियो के वायरल होने का सिलसिला जारी है।अब वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस ने एक पूर्व विधायक सोमा पटेल (Former MLA Soma Patel) का स्टिंग वीडियो जारी किया है, जिसमे वे यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि BJP की ओर से पैसे मिले तब इस्तीफा दिया, ऐसे ही कोई विधायक (MLA) इस्तीफा (Resignation) नहीं देता।
इस वीडियो (Video) के वायरल(Viral) होते ही सियासत में भूचाल आ गया है , सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में पटेल कहते हुए नजर आ रहे है किसो किसी भी विधायक को 10 करोड़ रुपये से अधिक नहीं दिए गए, किसी को टिकट दिया गया है तो किसी को पैसे दिए गए हैं। वोटिंग से पहले वीडियो के वायरल होते ही बीजेपी में हड़कंप मच गया है।
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा (Congress President Amit Chavda) द्वारा जारी किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार के पैसे से विधायकों की खरीद-फरोख्त की है, बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आया है। वीडियो से यह साफ हो गया है कि बीजेपी किस तरह से विधायकों की सौदेबाजी कर रही है, हालांकि बीजेपी और पूर्व विधायक द्वारा इस वीडियो को फेक बताया गया है और हार के डर से छवि धूमिल करने की बात कही है।
यह देखिए भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा ! बिके हुए पूर्व विधायक सोमा पटेल ने किया भाजपा का पर्दाफ़ाश ! लोकतंत्र के हत्यारों को सबक सिखाने का समय आ गया हे ! pic.twitter.com/lrZbfnPYqm
— Rohan Gupta (@rohanrgupta) November 1, 2020
एमपी ब्रेकिंग न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

