MP By-election: पूर्व PCC चीफ का “उपचुनाव” को लेकर बड़ा बयान

अरूण यादव

खंडवा।

मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां अब जोर पकड़ रही है। एक तरफ जहां चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अब पार्टियां अपनी अपनी रणनीतियों को लेकर खुलकर मैदान में आ गई है। इसी बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस चीफ अरुण यादव ने अपने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।अरुण यादव ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें 10 सीटों से चुनाव लड़ने के ऑफर दिए गए थे किंतु इस बार वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

दरअसल मंगलवार को उपचुनाव की तैयारियों के बीच कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने कहा है कि इस बार उपचुनाव की हर सीट पर कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं बल्कि पूरी की पूरी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हर सीट पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ होगी। जहां कुशल नेतृत्व कार्य करेंगे। साथ ही पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस से बागी हुए सारे दगाबाज इस उपचुनाव में हार का मुंह देखेंगे। जहां जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर जहां एक तरफ चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है वहीं दूसरी तरफ यह स्पष्ट किया गया है कि सही समय पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। इससे यह तो स्पष्ट है कि उपचुनाव अपने तय समय पर ही संपन्न होंगे। वही उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। जिसमें यह देखना दिलचस्प है कि उपचुनाव में सियासत की हवा किस और अपना रुख बदलती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews