पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट

देशभर में कोरोना(corona) का तांडव जारी है। यह महामारी(pandemic) अब आम जनता तक सीमित ना होकर हाई प्रोफाइल(high profile) भी हो गई है। अब तक कई नेता(politicians) अभिनेता(actors) को अपने चंगुल में लेने के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति(former president) भी इसकी चपेट में आ गए हैं।पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी(Former President Pranab Mukherjee) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरअसल सोमवार को स्वयं ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित है। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संपर्क में आए हुए लोगों से अपील की है कि वह खुद को आइसोलेट कर ले और कोरोना की जांच कराएं।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति की वर्तमान आयु 84 साल है और वह 2012 से 17 तक भारत के राष्ट्रपति की कमान संभाल चुके हैं।साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया था। वहीं इससे पहले देश के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री और अभिनेता भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews