पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

मनमोहन सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत (India) में कोरोना (Coronavirus) का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन 2 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे है।अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।मनमोहन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े.. कोरोना के बीच शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, इन जिलों को मिलेगा लाभ

हैरानी की बात तो ये है कि 88 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना वायरस वैक्सीन (Vaccination) की दोनों डोज ले चुके हैं। एम्स ने बयान में कहा कि मनमोहन सिंह को ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है।उनके संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद से ही दुआओं का दौर शुरु हो गया है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan), पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath), यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनोष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर दुआ की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews