गंगा जमुनी तहजीब: हिन्दू महिला के शव को कंधा देने सामने आए मुसलमान

गंगा जमुनी तहजीब: हिन्दू महिला के शव को कंधा देने सामने आए मुसलमान

भोपाल।

गंगा जमुनी तहजीब का एक संगम भोपाल में देखने को मिला जब अचानक से भोपाल के टिलाजमालपुरा स्थित हरिजन बस्ती में एक हिंदू महिला शमा नामदेव की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। महिला के घर में उनके पति के अलावा दो बेटे थे। बताया जा रहा है कि महिला लंबी बीमारी से ग्रसित थी। महिला की मौत के बाद आसपास के लोग कोरोना संक्रमण के डर से घर से बाहर नहीं निकले। जिसके पास उसे क्षेत्र के मुस्लिम युवक अर्थी को कंधा देने पहुंचे एवं हिंदू रीति रिवाज से महिला का दाह संस्कार किया।

दरअसल गुरुवार को भोपाल के टीलाजमालपुरा स्थित हरिजन बस्ती में लंबी बीमारी के कारण एक महिला की मौत हो गई। परिवार में पति के अलावा दो बेटे होने की वजह से अर्थी को कंधा देने के लिए लोगों की कमी थी। आसपास के लोग कोरोना संक्रमण के डर से घर से बाहर नहीं निकलने में हिचक रहे थे। ऐसे में उसे क्षेत्र के शाहिद खान ने अंतिम संस्कार करने का जिम्मा उठाया। 15 मुस्लिम युवकों ने मिलकर अर्थी को कंधा दिया। साथ ही पूजन सामग्री खरीद, छोला विश्राम घाट के लिए रवाना हुए। हिंदू रीति रिवाज के साथ महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जहां इंसानियत ने अपना फर्ज अदा किया है। इससे पहले इंदौर से एक ऐसे ही तस्वीर सामने आई थी। जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की अर्थी को कांधा देकर हिंदू रीति रिवाज से ही उनका अंतिम संस्कार किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews