Google, Facebook को पार्लियामेंट्री पैनल का बुलावा, नए आइटी नियमों के सिलसिले में होगी चर्चा

full-story-of-google

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गूगल (google) और फेसबुक (facebook) को पार्लियामेंट्री पैनल (parliamentary panel) ने इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी के ऊपर चर्चा के लिए बुलावा भेजा है। 29 जून को पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी फेसबुक और गूगल इंडिया से देशवासियों के अधिकार और सोशल ऑनलाइन न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म के दुष्प्रयोग (misuse) को रोकने के सिलसिले में बात करेगी। कमेटी ने इन दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों (representative) को चर्चा के लिए बुलाया है।

यह भी पढ़ें… Ujjain : 80 दिन बाद आज से खुल गया महाकाल मंदिर, नियमों के तहत होंगे दर्शन

ज्ञात हो कि 18 जून को कमेटी ने ट्विटर को पैनल के सामने सोशल मीडिया और ऑनलाइन न्यूज के दुरुपयोग को लेकर निरूपण के लिए बोला था। 20 जून को यूनाइटेड नेशन्स में भारत के परमानेंट मिशन ने बताया कि भारत के नए आईटी नियम सोशल मीडिया के नियमित यूजर्स के सशक्तिकरण हेतु बनाए गए हैं। ये भी बताया गया कि इन्हें सरकार ने बड़े पैमाने पर सिविल सोसाइटी और अन्य हितधारकों की राय के बाद लागू किया है।

यह भी पढ़ें… इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर Delhi Metro ने जीता ये अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, दर्ज हुई एक और उपलब्धि

केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (intermediary guidelines and digital media ethics code) नियम 2021 बनाए हैं। जिसकी जानकारी 25 फरवरी, 2021 को दी गयी थी। 26 मई, 2021को इन नियमों को
लागू कर दिया गया था।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews