सरकार ने आठ नगरीय निकायों में नियुक्त किये प्रशासक

mp state government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) को फिलहाल टाल दिया है| अब यह चुनाव मार्च में होने की संभावना है| इस बीच राज्य सरकार (State Government) ने आठ नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है| इन निकायों का कार्यकाल ख़त्म होने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है|

सरकार ने आठ नगरीय निकायों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से नवीन परिषद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रशासक की नियुक्ति की है। नगरपालिका परिषद सीहोर, मंदसौर और शाजापुर के लिये संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

वहीं नगर परिषद धामनौद जिला रतलाम, नगर परिषद शाहगंज जिला सीहोर, नगर परिषद ओरछा जिला निवाड़ी, नगर परिषद भेड़ाघाट जिला जबलपुर और नगर परिषद मझौली जिला सीधी के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिये जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews