सरकार ने ब्लॉक किए 10 यूट्यूब चैनल और 45 वीडियोज, ये है वजह, पढ़े पूरी खबर

सरकार ने ब्लॉक किए 10 यूट्यूब चैनल और 45 वीडियोज, ये है वजह, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार ने 10 यूट्यूब चैनलों (Youtube Channel) और 45 वीडियोज़ को ब्लॉक कर दिया हैं। इन सभी पर फेक न्यूज के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है। केन्द्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस कार्रवाई के बारे में बताया है। खुफिया एजेंसी के इनपुट के आधार पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को बैन करने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक इन 45 अवरुद्ध वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया है। सरकार के यह कदम देश के सुरक्षा को ध्यान रखते हुए उठाया है।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: विभिन्न विभागों में निकली 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

केन्द्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विट करते हुए कहा की मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को देश के खिलाफ जहर उगलने वाले, भ्रामक खबरें फैलाकर मित्र देशों के साथ संबंध को खराब करने की कोशिश करने लिए प्रतिबंध लगाकर सस्पेंड कर दिया है। सरकार के यह कदम देश के सुरक्षा को ध्यान रखते हुए उठाया है। उन्होनें यह भी कहा की, “राष्ट्रहित में ये पहले भी किया गया है और आगे भी करेंगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews