31अगस्त तक बंद रहेंगे सरकारी-गैर सरकारी स्कूल,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

31अगस्त तक बंद रहेंगे सरकारी-गैर सरकारी स्कूल,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

राज्य सरकार द्वारा 31 अगस्त तक स्कूल (school close) बंद रखने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को 31 अगस्त (31 august) तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा शिक्षा विभाग (Department Of School Education) की समीक्षा की गई। अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हुई इस समीक्षा बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। अभी तक स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने के आदेश थे लेकिन कोरोना के बढ़ते केस देख अब स्कूलों को 31 अगस्त 2020 तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान विभागीय आदेश अनुसार ऑनलाइन क्लासेस जारी रखी जा सकेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews