चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर अलर्ट पर सरकार, अमित शाह ने बैठक कर दिए निर्देश

चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर अलर्ट पर सरकार, अमित शाह ने बैठक कर दिए निर्देश

गोवा, प्रतिक चौरडिया। चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) धीरे धीरे ताकतवर होता जा रहा है।  ये पूर्वी मध्य अरब सागर से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।  जानकारी के अनुसार ये गोवा से करीब 200 किलोमीटर दूर और मुंबई से 550 किलोमीटर दूर है।  मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की सम्भावना  है।

चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) को लेकर मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है।  भारत मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae)18 मई को गुजरात पहुँच सकता है इसके 18 मई की दोपहर से शाम तक पोरबंदर तट को छूने की सम्भावना है।  अभी इसका भारी असर गोवा में देखा जा रहा है। तेज हवाएं चलने और भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, पेड़ उखड गए हैं।  रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है। समुद्र के किनारों पर गोताखोर और सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।

भारत मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae)को देखते हुए मुंबई में भारी बारिश की सम्भावना जताई है।  बीएमसी ने मुलुंड में बनाये गए अस्थाई कोविड सेंटर के मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।  इस सेंटर में 300 मरीज थे। इसके अलावा अन्य जगहों के मरीजों को भी सुरक्षा की दृष्टि से शिफ्ट किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने चक्रवाती तूफ़ान तौकते (Cyclone Tauktae)को देखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि चक्रवाती तूफ़ान तौकते का  मरीजों पर असर ना हो इसका बहुत ध्यान रखना होगा।  बिजली सप्लाई ऑक्सीजन सप्लाई जैसी चीजों पर विशेष ध्यान रखा जाये।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae)को देखते हुए कांग्रेस नेताओं से हरसंभव मदद करने की अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews