UK से आये लोगों की खोजबीन करेगी सरकार, रहना होगा 10 दिन होम आइसोलेशन में

कोरोना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरी दुनिया को हिला कर रख देने वाले कोरोना वायरस (Corona Virus)का असर भले ही कुछ देशों में कम हो गया है लेकिन इसका नया स्ट्रेन यूनाइटेड किंगडम UK में सामने आने के बाद भारत (India) में भी (Government of Madhya Pradesh) अलर्ट है। सरकार ने UK से आने वाली उड़ाने रद्द कर दी है। वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने UK से मध्यप्रदेश में आने वाले लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य संचालनालय (Directorate of Health) ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों (District Collectors) को पत्र जारी कर UK से आने वाले लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिये हैं। जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच UK से मध्यप्रदेश आने वाले लोगों की पहचान कर उनकी RTPCR तकनीक से कोरोना टेस्ट किया जाए। यदि व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive)आती है तो 14 दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाए । 14 वे दिन फिर से टेस्ट कराया जाए यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आये तो फिर सेम्पल लिया जाए। 24 घंटे के अंतराल में रिपोर्ट नेगेटिव (Negetive) आने पर ही व्यक्ति नेगेटिव माना जायेगा।

पत्र में कहा गया है कि यदि व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसे 10 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा जायेगा। इस दौरान डॉक्टर लगातार उसपर निगरानी रखेंगे। यदि व्यक्ति में कोई लक्षण दिखाई देता है तो उसका सेम्पल लेकर जांच कराई जाए। यदि 10 वे दिन भी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तभी होम आइसोलेशन समाप्त किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews