MP में बढ़ रहा corona का ग्राफ, 24 घंटे में 785 की रिपोर्ट Positive, 18 की मौत

MP में बढ़ रहा corona का ग्राफ, 24 घंटे में 785 की रिपोर्ट Positive, 18 की मौत

Coronavirus economic impact concept image

भोपाल।

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर अपने पिक पर पहुंच गया है। वहीं लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के ग्राफ प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इसी वजह से प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन द्वारा सफ्ताह में 2 दिन के लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई। वही भोपाल के भी अति संक्रमित इलाकों में 5 दिन का टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है।

दरअसल स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 15285 सैंपल की जांच की गई। जिनमें से 785 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जहां संक्रमितों की संख्या कुल जांच रिपोर्ट का 5.2 प्रतिशत है। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 24095 पहुंच गई है। वही 24 घंटे के भीतर 18 संक्रमित मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है। जबकि आज कुल 573 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

बता दें कि सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति प्रदेश के भोपाल जिले की है जहां आज कुल 149 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि 125 स्वस्थ हो अपने घर भी लौट चुके हैं। जबकि 4 की मृत्यु हो चुकी है। वही इंदौर में आज 70 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 74 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। इसी के साथ इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6225 हो गई है जबकि 4366 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वही ग्वालियर में 48, मुरैना में 62, उज्जैन में 11, रायसेन 72 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। रायसेन में कोरोना के गंभीर हालत को देखते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews