गुजरात चुनावों की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को होगी मतगणना

गुजरात चुनावों की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को होगी मतगणना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election)  की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के मुताबिक गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। गुजरात में चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की इसमें गुजरात चुनावों की तारीखों की घोषणा की। चुनाव आयोग ने दोनों चरणों के कार्यक्रम को जारी कर दिया है। पहले चरण के लिए 5 नवंबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर होगी, 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जाँच होगी और 17 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे, पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज, कहा– ‘ये वो शेर है, जो सर्कस में काम करते हैं’

इसी तरह दूसरे चरण के लिए 10 नवंबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी, 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जाँच होगी और 21 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे, दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में गिरावट, खरीदने से पहले मालूम कर लें कीमतें

दोनों चरण का मतदान पूरा होने के बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे। 10 दिसंबर को चुनाव समाप्त माना जायेगा।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 90 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, देखें IRCTC की लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews