गुना घटना : PHQ ने पुलिस को दी क्लीन चिट, डीजीपी CM को सौंपेंगे रिपोर्ट

गुना घटना : PHQ ने पुलिस को दी क्लीन चिट, डीजीपी CM को सौंपेंगे रिपोर्ट

भोपाल।

अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के बहुचर्चित गुना दलित किसान परिवार के साथ पुलिस के मारपीट मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जहां पुलिस मुख्यालय ने गुना मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट में साफ किया गया है कि गुना मामले में पुलिस की कोई गलती नहीं थी।

दरअसल सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने गुना दलित किसान परिवार के साथ मारपीट मामले में रिपोर्ट तैयार कर ली है। ये रिपोर्ट डीजीपी विवेक जौहरी द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट को उसी पुलिसकर्मी ने तैयार की है जिसने किसान परिवार के साथ बेरहमी से पिटाई की थी। वहीं इस रिपोर्ट में पुलिस द्वारा किए गए कृत्य को गलत नहीं माना गया है। पुलिस कर्मियों को इस मामले में रिपोर्ट में क्लीन चिट दी गई है। वही रिपोर्ट में यह तर्क भी दिया गया है कि दलित किसान के भाई ने पुलिसकर्मियों और महिला आरक्षण को पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस जवानों ने बल का प्रयोग किया था।

बता दे कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना जिले में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस बल का एक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा था। जहां दलित किसान परिवार के साथ पुलिस कर्मियों के मारपीट की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा खेत में दलित किसान के खड़ी फसल को जेसीबी से रौंद दिया गया था। जिससे परेशान होकर पीड़ित दंपति ने कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी।हालांकि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद किसान दंपति स्वस्थ हो गए हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसपर तत्काल एक्शन लेते हुए गुना के कलेक्टर एसपी सहित ग्वालियर के आइजी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। वही दो दिवसीय जांच दल टाइम इस मामले की जांच करने गुना पहुंची थी जिसके बाद अब रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही डीजीपी विवेक जौहरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews