शेयर बाजार : बाजार में भारी गिरावट के बावजूद एचडीआईएल के शेयर में तेजी

शेयर बाजार : बाजार में भारी गिरावट के बावजूद एचडीआईएल के शेयर में तेजी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है, गुरुवार को भी भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखी गई। लेकिन इस सब के बीच रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (HDIL) के शेयरों पर कोई असर नहीं पड़ा है। शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन एचडीआईएल अच्छा व्यापर कर रहा है।

दरअसल, विशेषज्ञ बाजार में इस मंदी का कारण- अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट, रूस-यूक्रेन युद्ध और कोविड महामारी से जूझ रहे चीन को बता रहे है।

बता दे, बाजार खुलने के बाद से अभी तक निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई है। लेकिन इस गिरावट के बावजूद एचडीआईएल शेयर में 5 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

अडानी खरीद सकते है एचडीआईएल

एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी दिवालिया प्रक्रिया के तहत एचडीआईएल को खरीद सकते है। अडानी ग्रुप की अडानी प्रॉपर्टीज सहित कुल आठ कंपनियां एचडीआईएल को खरीदने की दौड़ में है।

मार्च में ही एचडीआईएल का शेयर 52 हफ्तों में अपने सबसे उच्चतम मूल्य 9.30 रुपये तक गया था। उसके बाद इस शेयर में लगातार कई दिनों तक गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब पिछले चार दिनों से लगातार शेयर में भारी बढ़त जारी है। 19 मई को शेयर 5 फीसदी चढ़कर 6.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि, एचडीआईएल का शेयर पिछले एक महीने में 13 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। पिछले चार दिनों की तेजी में कंपनी का मार्केट कैप (mCap) बढ़कर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews