गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा कांग्रेस को

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है।  डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा कि कोरोना की आपदा में कांग्रेस (Congress) का एक भी नेता अस्पताल में दिखाई नहीं दे रहा, कोई सेवा करता दिखाई नहीं दे रहा।  क्या सेवा दल मेवा खाने के लिए है? उन्होंने कहा कि इतिहास कभी कांग्रेस को माफ़ नहीं कर पायेगा।

प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी और उससे हो रही मौतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ  (Kamal Nath) के ट्वीट पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने पलट वार किया है।  डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ट्वीट कर सकते हैं ते ये भी यही करेंगे। उनका योगदान सिर्फ इतना है लेटर पर, पेपर पर, ट्विटर पर सक्रिय रहना।  बस इतना ही योगदान कांग्रेस (Congress) का इस आपदा में है, इसलिए इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा कांग्रेस को।

ये भी पढ़ें – दिल दहलाने वाली तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले पर ढोकर ले गए मां का शव

डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का एक नेता कहीं अस्पताल में नहीं दिखा, एक नेता कहीं मैदान में नहीं दिख रहा।  एक नेता कहीं कोविड सेंटर में नहीं दिख रहा, खोल नहीं रहा , जैस हमारे आरएसएस ने पूरे देश में प्रदेश में अपने सेंटर चालू कर दिए क्या इनका सेवा दल केवल सेल्यूट देने के लिए ही है? क्या नाम के लिए ही सेवा है या मेवा के लिए सेवा नाम रख रखा है।  डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा कि यदि इस आपत्ति और विपत्ति में भी कांग्रेस (Congress) सामने नहीं आ रही तो इतिहास उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना से मृत सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी सहायता

डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने ट्वीट  किया “कांग्रेसियों का काम केवल आलोचना करना और कमियां निकालना है। आज तक किसी कांग्रेसी को अस्पताल, कोविड सेंटर में मदद करते देखा है? वैश्विक आपदा से पूरा देश लड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस का कोई योगदान नहीं दिख रहा है। क्या इतिहास कभी कांग्रेस और उसके नेताओं को माफ़ करेगा?

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से जूझते मरीजों की अस्पतालों में मौत हो रही है।  मंगलवार को ग्वालियर में भी कमलाराजा अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हुई हालाँकि प्रशासन ने इन मौतों के लिए ऑक्सीजन की कमी को दोषी नहीं बताया लेकिन ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने मौत के लिए ऑक्सीजन की कमी को जिम्मेदार बताया उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साधा।  कमल नाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट किया – प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से मौतें जारी , ग्वालियर में दूसरी बार ऑक्सीजन की कमी से कई मरीज़ों की जान गयी ? जो काम पहले करना था वो अब करने की बात कर रहे है ? जब सब दूर से दूसरी लहर की चेतावनियाँ आ रही थी , तब सोये रहे ?

अब ऑक्सीजन प्लांट लगाने की , उसकी आपूर्ति बढ़ाने की बात कर रहे है , यदि यह पहले कर लिया जाता तो आज हज़ारों लोगों की जान बचायी जा सकती थी ? सरकार के नाकारापन व लापरवाही का ख़ामियाज़ा प्रदेश भर में कई लोगों ने अपनो को खो कर भुगता है , जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews