गृहमंत्री ने पुलिसकर्मियों के लिये की ये बड़ी घोषणा, विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। हमारी सोच है कि पुलिसकर्मी को भी आराम के लिए और अपने परिवार के लिए अवकाश मिलना चाहिए। गृहमंत्री ने आगामी सत्र में विधानसभा में ये प्रस्ताव लाने की घोषणा की है।

गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सोच है कि पुलिस जवानों को भी अपनी सेहत और परिवार का ध्यान रखने के लिए साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। इस संबंध में निर्णय के लिए सरकार विधानसभा के अगले सत्र में विधिवत प्रस्ताव लेकर आएगी। उन्होने कहा कि हमारी सरकार अगले सत्र में पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश का प्रस्ताव लेकर आएगी। बहुत जरूरी है कि पुलिस के जवानों को भी साप्ताहिक अवकाश मिले जिससे कि वे अपने घर-परिवार को समय दे सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews