गृहमंत्री का जीतू पर तंज- ना पटवारी, ना व्यापारी.. अबकी बार जनता की बारी

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। उपचुनाव (By-election) से पहले कांग्रेस (Congress) में एक बार फिर गुटबाजी (Groupism) निकल कर सामने आ रही है। चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के दावेदारों में होड़ सी मची हुई है। जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Sindh) और नकुल नाथ (Nakul Nath) के बाद अब पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jeetu Parvati) के समर्थक भी उन्हें भावी मुख्यमंत्री बात रहें है। सोशल मीडिया पर जीतू के समर्थक उन्हें प्रदेश की कमान सौपने की बात कह रहें है। वही इस समय सोशल मीडिया (Social Media) में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का पोस्टर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में लिखा है। ना राजा,ना व्यापारी अबकी बार जीतू पटवारी।

ना पटवारी ना व्यपारी अबकी बार जनता की बारी : गृहमंत्री
कल ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr.Narottam Mishra) ने नकूलनाथ पर तंज कसा था, उन्होंने कहा था कि युवाओं का नेतृत्व करेंगे नकूलनाथ, बुर्जगों का नेतृत्व करेंगे कमलनाथ और बाकी कांग्रेस अनाथ। वहीं अब उन्होंने जीतू पटवारी के पोस्टर पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने पटवारी के वायरल हो रहे पोस्टर पर कहा कि, कांग्रेस अंतर्द्वंद से गुजर रही है। कांग्रेस का यह संक्रमण काल है। कुछ दिन पहले जयवर्द्धन सिंह के पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप बताया था और नकुलनाथ खुद कहे चुके है। मंत्री मिश्र ने जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा, “ना पटवारी ना व्यापारी अबकी बार जनता की बारी।” आने वाले उपचुनाव में जनता कांग्रेस को तय करेगी।

राहुल और सोनिया के बीच अध्यक्ष को लेकर लड़ाई होने वाली है
वहीं सोशल मीडिया पर चल रहे ना व्यापारी ना पटवारी अबकी बार जनता की बारी पर सूबे की सरकार के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस में तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बीच अध्यक्ष को लेकर लड़ाई होने वाली है। मध्यप्रदेश में भी राजा व्यापारी और पटवारी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews