बंगाल हिंसा की जांच करने पहुंची गृह मंत्रालय की टीम, केंद्रीय मंत्री की कार पर हमला

बंगाल हिंसा की जांच करने पहुंची गृह मंत्रालय की टीम, केंद्रीय मंत्री की कार पर हमला

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट।  विधानसभा चुनावों के बाद से बंगाल में जारी हिंसा की जाँच करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन (Union Minister V Muraleedharan) की कार पर कुछ लोगों ने पश्चिम मिदनापुर जिले में हमला किया। हमलावरों ने लाठी डंडों और पत्थर  से कार के शीशे तोड़ दिए।  जिससे मंत्री के स्टाफ को चोट लगी। मंत्री ने हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उधर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने केंद्रीय मंत्री पर हुए हमले की निंदा की है।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन (Union Minister V Muraleedharan) ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मेरे काफिले पर हमला कर मेरे स्टाफ को चोट पहुंचे मैं अपना दौरा छोटा कर रहा हूँ।”

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन  (Union Minister V Muraleedharan) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे, मंत्री की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं , ड्राइवर कार  को बैक कर रहा है,  वीडियो में कार के कांच पर पत्थर और बड़ी सी लकड़ी से अटैक होता दिखाई दे रहा है जिससे कार के कांच टूट जाते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन उस चार सदस्यीय दल का हिस्सा हैं जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जाँच करने बंगाल गई हैं।

https://twitter.com/VMBJP/status/1390209778798923778

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हमले की तीखे शब्दों में निंदा की उन्होंने ट्वीट किया   “पश्चिम मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के क़ाफ़िले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है।मैंने कल ही कहा था कि बंगाल में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।जहाँ भारत सरकार के मंत्री पर हमला हो जाय, वहाँ आम जनता की क्या स्थिति होगी?

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का दावा, बोले- देश में कहीं नहीं है ऑक्सीजन की कमी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews