IAS Transfer : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

IAS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में आईएएस-आईपीएस (IAS-IPS) अधिकारियों के तबादलों (Transfer) का दौर लगातार जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर भेजा जा रहा है। अब  नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections) से पहले एक बार फिर आईएएस (IAS) के तबादले किए गए है।अब 2013 बैच के IAS अनूप कुमार सिंह और संदीप जी.आर का तबादला किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP में फिर शुरु होगा विधायक कप, मंत्री की दो टूक- कोई Excuse नहीं चलेगा

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन (Department of General Administration, Government of Madhya Pradesh) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।खास बात ये है कि यह तबादले ऐसे समय किए गए है जब मप्र विधानसभा (MP Assembly) में बजट सत्र  (Budget 2021) चल रहा है।

इससे पहले 18 फरवरी को प्रशासनिक सर्जरी की गई थी, जिसमें 4 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें अपर आयुक्त मीनाक्षी सिंह नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को रतलाम जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गयाथा। वहीं कैलाश वानखेड़े, शीतला पटले और अदिति गर्ग का भी ट्रांसफर किया गया था।

IPS

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews