कार्य में अनियमितता के आरोप में IAS निलंबित, पूर्व में भाजपा नेता के खिलाफ खोला था मोर्चा

कार्य में अनियमितता के आरोप में IAS निलंबित, पूर्व में भाजपा नेता के खिलाफ खोला था मोर्चा

भोपाल/रीवा।

भाजपा(bjp) के वरिष्ठ विधायक(mla) राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ आईएएस अफसर(ias officer) की पूर्व की कार्रवाई अब उनपर भारी पड़ रही है। रीवा नगर निगम आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद अब सभाजीत यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सभाजीत यादव(sambhajit yadav) को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा क्रियान्वयन में अनियमितता की वजह से निलंबित(suspended) किया गया है।

दरअसल सभाजीत यादव रीवा नगर निगम के आयुक्त पद पर आसीन थे। किंतु प्रदेश में कमलनाथ सरकार(kamalnath government) के बदलते एवं शिवराज(shivraj) सरकार के आते हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में स्थानांतरित कर दिया गया था। यहां भी उन पर अनियमितता का आरोप लगा है। बता दे कि रीवा नगर निगम आयुक्त पद पर रहते हुए सभाजीत यादव ने भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल(rajendra sukla) गरीबों के निशुल्क आवास उपलब्ध कराने के मामले में पांच करोड़ 94 लाख की वसूली का नोटिस भेजा था। जिसके बाद मीडिया(media) में भाजपा नेताओं ने यादव को लेकर काफी बयानबाजी की थी। इस दौरान शुक्ला ने उन पर 5 लाख मानहानि नोटिस(notice) भी दायर किया था। इसके बाद शिवराज सरकार के प्रदेश में वापस आते हैं इन पर त्वरित कार्यवाही कर रीवा नगर निगम आयुक्त पद से स्थानांतरित कर दिया गया था।

गौरतलब हो कि शिवराज सरकार के प्रदेश में आते हैं भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले 2 आईएएस अधिकारियों पर कार्यवाही हुई है। जिसमें एक राजगढ़ कलेक्टर(collector) निधि निवेदिता के निलंबन के साथ-साथ संभाजित यादव का भी नाम शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews