
भोपाल। प्रदेश की कमलनाथ सरकार(kamalnath government) ने एक बार फिर बड़े प्रशासनिक तबादले किए हैं। सरकार ने गुरुवार को जारी आदेश में आईएएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। सियासी हड़कंप के बीच इस तबादले पर सबकी नजर बनी हुई है। इस तबादले में झाबुआ के संयुक्त कलेक्टर, जुबान सिंह बघेल को झाबुआ का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वही अखिलेश जैन (संयुक्त कलेक्टर, सागर) को अपर कलेक्टर सागर, मिलिंद कुमार (संयुक्त कलेक्टर शहडोल) को अपर कलेक्टर शहडोल और सुनील राज नायर ( संयुक्त कलेक्टर श्योपुर) को अपर कलेक्टर श्योपुर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 25 और आईएएस को नई जगह स्थानांतरित किया गया है।यहां देखे लिस्ट:





लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

