देवास पहुंच रेंज आईजी और संभागायुक्त ने किया जिले का निरीक्षण, दिए निर्देश

देवास पहुंच रेंज आईजी और संभागायुक्त ने किया जिले का निरीक्षण, दिए निर्देश

देवास।अमिताभ शुक्ला।

देवास में कोरोनावायरस का अलर्ट जारी है और यहां पर 18 मरीज भी सामने आ चुके हैं। उसी स्थिति का अवलोकन और जायजा लेने के लिए आज उज्जैन रेंज आईजी राकेश गुप्ता और संभाग आयुक्त आनंद शर्मा देवास पहुंचे और देवास में दो कंटेंटमेंट एरिया नाहर दरवाजा और पीठा रोड का निरीक्षण किया। साथ ही इस दौरान आईजी उज्जैन जोन ने पुलिसकर्मियों से हाल-चाल भी जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में प्रश्न किए।

इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देवास कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे और देवास की एसपी कृष्णावेणी देसावतु को आईजी और संभागायुक्त ने दिए। बाद में एक मीटिंग भी देवास पुलिस कंट्रोल में आयोजित हुई। जिसमें आवश्यक निर्देश निर्देश सभी स्वास्थ्य सहित कलेक्टर एसपी को दिए गए। देवास कलेक्टर के अनुसार लॉक डाउन का सख्ती से पालन आने वाले दिनों में किया जाएगा। साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाओं को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है। देवास पुलिस अधीक्षक के अनुसार भी देवास से इंदौर रोजाना अप डाउन करने वाले लोगों पर अब रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी भी रखी जाएगी और लाक डाउन का पालन सख्ती से देवास में करवाया जाएगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews