बब्बू और छब्बू के अवैध निर्माणों पर निगम की नकेल, आलीशान बंगला ढहाया 

बब्बू और छब्बू के अवैध निर्माणों पर निगम की नकेल, आलीशान बंगला ढहाया 

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  लोगों को डरा धमकाकर अवैध संपत्तियों का निर्माण करवाने वाले गुंडों के खिलाफ इंदौर (Indore) में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस विभाग द्वारा नगर निगम इंदौर (Municipal Corportation Indore)को सौंपी गई दूसरी सूची के आधार पर निगम भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिस्टेड बदमाशों की अवैध संपत्तियों को नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में आज इंदौर शहर के खजराना(Khajrana)के लिस्टेड बदमाश बब्बू छब्बू के आलीशान बंगले पर निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध मकान को ध्वस्त किया।

दरसअल, पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की अली कॉलोनी का है जहां लिस्टेड बदमाश बब्बू छब्बू के अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर चला,  बता दें कि दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई प्रकरण दर्ज है जिसमें खजराना क्षेत्र में अवैध कॉलोनी भी बब्बू छब्बू द्वारा काटी गई थी।  वही खजराना की पीड़ित लोगो ने भी इस कार्यवाही की सराहना की.  खजराना क्षेत्र की अली कॉलोनी में हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में निगम के अमले के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। जिसमे बब्बू छब्बू के घर से पूरा सामान  बाहर निकाल कर रख दिया गया निगम की टीम को कार्रवाई के दौरान अपराधियों के परिजनों का आक्रोश भी झेलना पड़ा, महिलाओं ने निगम की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार भी लगाई, हालांकि इस विरोध का निगम के अमले पर कोई असर नही हुआ और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सौंपी गई सूची के आधार पर निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा गुंडों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए निगम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews