नहीं थम रहा है अवैध शराब बिक्री का सिलसिला, लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत

नहीं थम रहा है अवैध शराब बिक्री का सिलसिला, लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी जिला मुख्यालय में शराब की बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित है। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पवित्र नर्मदा क्षेत्र के 5 किलोमीटर की दूरी तक शराब विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं द्वारा लगातार अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिस कारण आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

फिलहाल मामला जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 4 में स्थित जामा मस्जिद के पास रहने वाले स्थानीय व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब की बिक्री किये जाने का है जिसकी नामजद शिकायत जामा मस्जिद के सदर के लेटर पैड पर पुलिस प्रशासन सहित जिला कलेक्टर से की गई है ।सदर जामा मस्जिद के द्वारा लिखित शिकायत में वार्ड में बिकने वाली अवैध शराब को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में लिखा गया है कि इसके पहले भी शराब की अवैध खरीद-फरोख्त के संबंध में शिकायत की जा चुकी है किंतु प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे अवैध शराब विक्रेता के हौसले बुलंद है।

मुख्यालय के कई वार्डों में इस प्रकार की अवैध शराब बिक्री शराब माफिया के लोगों के द्वारा की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि खुलेआम बिक रही शराब के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है और शराब पीकर लोग झगड़ा करते हैं जिससे मोहल्ले में अराजकता का माहौल निर्मित होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews