Illegal Mining: जब्त JCB से रेत उतखनन करा रहे तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

Illegal Mining: जब्त JCB से रेत उतखनन करा रहे तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

डबरा।सलिल श्रीवास्तव।

रेत के अवैध उत्खनन मैं लिप्त पुलिसकर्मियों पर आज निलंबन की कार्यवाही हो गई मामला गिजौरा थाने से जुड़ा हुआ है जहां रेत के अवैध उत्खनन में 23/9/2019 को जप्त जेसीबी मशीन से थाना प्रभारी अवैध उत्खनन करा रहे थे अचानक मशीन खराब हुई और डबरा सुधारने पहुंची जहां मशीन मालिक की शिकायत पर विवाद हुआ और मशीन डबरा सिटी थाने में जप्त हो गई तभी से मामला गरमा गया और अधिकारी मामले की जांच में जुट गए।

एमपी ब्रेकिंग ने इस ख़बर को प्रमुखता से उठाया और जिला कप्तान ने मामले की जांच एडिशनल एसपी देहात सुरेंद्र सिंह गौर को सौंपी और उन्होंने प्राथमिक स्तर पर जांच प्रमाणित कर दी जांच के आधार पर गिजौरा थाना प्रभारी आनंद कुमार,सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह राजपूत तत्काल गिजौरा थाना हाल उटीलऔर प्रधान आरक्षक रामनाथ सिंह तत्काल पदस्थापना गिजौरा थाना हाल आंतरी को तत्काल आदेश से निलंबित किए गया है साथ ही निलम्बन अवधि के दौरान है लोग मुख्यालय भी नहीं छोड़ पाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews