नरोत्तम से मुलाकात के बाद मंत्री बनने को लेकर बोलीं इमरती- “महाराज करेंगे इसका फैसला”

नरोत्तम से मुलाकात के बाद मंत्री बनने को लेकर बोलीं इमरती- “महाराज करेंगे इसका फैसला”

भोपाल।

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिसके लिए आज भी एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इमरती देवी के निवास स्थान पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। जहां उन दोनों के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि इसका फैसला महाराज करेंगे।

दरअसल महामारी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सरकार कई तरह की रणनीति पर काम कर रही है। लगातार मंत्री एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पूर्व मंत्री इमरती देवी से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। जहां दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि पहले एक दूसरे के खिलाफ लड़ते थे अब हमें एक दूसरे के साथ मिलकर चुनाव जीतने पर ध्यान देना है। वहीं सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला महाराज करेंगे। दोनों नेताओं ने चर्चा के बाद मीडिया से बात की। वही मिश्रा ने कहा कि एक ही क्षेत्र में रहने के बाद वह खुद पूर्व मंत्री इमरती देवी से मिलने आए है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री चाहेंगे उस दिन मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। फ़िलहाल उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

बता दें कि इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच इमरती देवी(imarti devi) भी भाजपा कार्यालय (bjp office) पहुंची थी। यहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा(bjp state president vd sharma) से चर्चा की। बंद कमरे में नेताओं से काफी देर कर इमरती देवी की चर्चा होती रही ।मीडीया से चर्चा के दौरान मंत्री बनने को लेकर इमरती देवी ने कहा मंत्री बनेंगे या नहीं यह भाजपा हाईकमान तय करेगा। अपने क्षेत्र और कोरोना संकट के बारे में चर्चा के लिए नेताओं से मिल रही हूं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने पहुंची थी।

जैसा की आपको ज्ञात है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है। मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 22 मंत्री बनेंगे, ऐसे में कई मंत्री के दावेदार सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात कर रहे हैं। पहले मंत्रिमंडल गठन में पांच में से दो मंत्री सिंधिया गुट के हैं। वही मंत्री इमरती देवी को सिंधिया के काफी करीबी माना जाता हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews