खबर का असर: मुख्यमंत्री ने सेंधवा चेकपोस्ट पर अवैध वसूली मामले की जांच के दिए निर्देश

खबर का असर: मुख्यमंत्री ने सेंधवा चेकपोस्ट पर अवैध वसूली मामले की जांच के दिए निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले में सेंधवा के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बालसमुद स्थित परिवहन विभाग की चेक पोस्ट (Sendhwa Balsamud Check Post) पर हो रहे भ्रष्टाचार और ट्रक वालों से अवैध वसूली के मामले में लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने जांच के आदेश दे दिए हैं|

सेंधवा चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली को लेकर ट्रक ओपेरटर संगठन लगातार शिकायतें कर रहे थे| मुख्यमंत्री से लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई मंत्रियों व बीजेपी नेताओं तक शिकायत की जा चुकी है| सीएम ने चेक पोस्ट पर होने वाले भ्रष्टाचार को गंभीरता से लिया है।

ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इंदौर ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शिकायत भेजी थी। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने इस मामले में लगातार खबरे अपने पोर्टल पर चलाई हैं|

ट्रक एसोसिएशन का कहना है कि मध्यप्रदेश की परिवहन चैक पोस्टों पर अवैध वसूली बढ़ चुकी है। इतना ही नहीं चैक पोस्टों पर अब चालकों के साथ अभद्रता और मारपीट तक की जा रही है। एसोसिएशन ने कहा कि सबसे ज्यादा अवैध वसूली बड़वानी के बालसमंद (सेंधवा ) परिवहन चैक पोस्ट पर होती है। इस चैक पोस्ट के प्रभारी डीपी पटेल एवं वहां कार्यरत राहुल कुशवाह द्वारा चालकों को परिवहन नियमों और वर्दी का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जाता है। और डरा धमकाकर अवैध वसूली की जाती है। कई बार शिकायतों के बाद भी इस मामले में अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई| ट्रक असोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि परिवहन चैक पोस्टों पर होने वाली गुण्डागर्दी, अवैध वसूली और ट्रांसपोर्ट की बाकी दिक्कतों को दूर किया जाए। एसोसिएशन अध्यक्ष मुकाती ने बताया कि चैक पोस्ट से रोजाना 5 से 6 हजार ट्रक निकलते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews