VIDEO : कैलाश विजयवर्गीय बोले, कमलनाथ को सपने में दिखते थे नरोत्तम मिश्रा

VIDEO : कैलाश विजयवर्गीय बोले, कमलनाथ को सपने में  दिखते थे नरोत्तम मिश्रा

इंदौर, आकाश धोलपुरे| कृषि कानून (Farm Law) के समर्थन में भाजपा (BJP) ने प्रदेश भर में सम्मलेन आयोजित करना शुरू कर दिया हैं| बुधवार को इंदौर (Indore) में बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya), गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) किसान सम्मलेन में शामिल हुए| इस दौरान विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया| कैलाश ने कहा कमलनाथ को सपने में भी नरोत्तम मिश्रा दिखाई देते थे|

दरअसल, बुधवार को इंदौर के दशहरा मैदान पर किसान सम्मलेन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे| विजयवर्गीय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कृषि सुधार बिल की बारीकियों के बारे में बताया| वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला| इस दौरान विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक कमलनाथ की सरकार थी उनको एक दिन भी चेन से नहीं सोने दिया, अगर भारतीय जनता पार्टी में ऐसा कोई कार्यकर्ता, जो कमलनाथ को सपने में दिखाई देता था, तो वो नरोत्तम मिश्राजी थे| बीजेपी नेता ने मंच से कहा परदे के पीछे वाली बात कह रहा हूँ, किसी को बताना मत, कमलनाथ की सरकार गिराने में नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका थी, धर्मेंद्र प्रधान की नहीं थी|

कैलाश ने कहा दिल्ली में किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर ‘कृषि सुधार कानून’ का विरोध करने वाले देश के दुश्मनों को पहचानना होगा। सीमा के पार खड़े दुश्मनों से तो सैनिक निपट लेंगे, पर देश के भीतर के इन दुश्मनों को हमें पहचानना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए देश पहले हैं। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को सार्थकता दी है। इससे पहले देश के स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी ने ‘जय विज्ञान’ का नारा दिया था। अंग्रेजों के समय बने मंडी एक्ट से अभी तक किसान बंधे थे। पहली बार देश के प्रधानमंत्री जी ने किसानों को कृषि कानून के जरिए मंडी से मुक्त करने का काम किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews