पटवारी मामले में अब इस मंत्री ने कहा- दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मामला

पटवारी मामले में अब इस मंत्री ने कहा- दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के फोटो(photo) से छेड़छाड़ मामले में अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी(Congress leader Jeetu Patwari) फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां पीएम मोदी(PM Modi) के फोटो को एडिट(Photo edit) करने के मामले में भाजपा(BJP) उन पर केस दर्ज करवा चुकी है वहीं अब इस मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह(Urban Administration Minister Bhupendra Singh) ने बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पटवारी पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।

दरअसल सोमवार को बात करते हुए नगरीय प्रशासन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी ने ना सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। उन्होंने फोटो को छेड़छाड़ कर हिंदू धर्म का अपमान किया है। इसलिए पटवारी पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए। इसी के साथ मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के गंदगी भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर ही 16 अगस्त से 30 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। जहां प्रदेशभर की सफाई पर खासा ध्यान दिया जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार फर्जी पोस्ट करने वाले पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former chiefminister kamalnath) के खास सिपहसलार जीतू पटवारी पर केस दर्ज किया गया है। वही केस दर्ज होने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को मैंने पोस्ट किया था अब उसे किसने टेंपर किया उसकी जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मेरे जेल जाने मुझ पर केस दर्ज करने से लोगों को रोजगार मिल जाता है यह विकास हो जाता है तो मुझ पर 100 प्रकरण भी मुझे मंजूर है। वहीं से पहले पटवारी मामले में कई कांग्रेसी नेता बीजेपी को घेर चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews