Commonwealth Games 2012 : भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर किया पदक पक्का

Commonwealth Games 2012 : भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर किया पदक पक्का

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 4 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए ऐताहसिक पदक पक्का कर लिया है।

इससे पहले मैच काफी रोमांचक रहा, जहां, 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड मैच की आखिरी तीन दो गेंदों तक भी गोल्ड की रेस में बनी रही थी। मेजबान को आखिरी 6 गेंदों 14 रन की जरूरत थी लेकिन शुरुआती 5 गेंदों में स्नेह ने मात्र 3 ही रन दिए। हांलाकि, इंग्लैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन भारत ने मैच को कभी ढीला नहीं छोड़ा और अंत तक इंग्लिश टीम पर दवाब बनाए रखा। इंग्लैंड के लिए नताली साइवर ने खेली, जिन्होंने 43 गेंदो पर 41 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेनियल वेट और ऐमी जोन्स ने क्रमश: 35 और 31 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने 2, जबकि दिप्ति ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड ने तीन विकेट रन आउट के रुप में गंवाए।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 164 रन बनाए थे। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 32 गेंदो पर 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वही दिप्ति शर्मा ने 22 रनों की पारी और अंतिम ओवरो में जेमिमा रोड्रिग्स ने नबाद 44 की पारी खेल भारत के टोटल को 160 रनों के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केम्प ने 2 और कैथरीन ब्रंट और कप्तान नताली साइवर ने 1-1 विकेट हासिल किए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews