इंदौर: मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक, Video Viral

इंदौर: मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक, Video Viral

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोमवार रात को इंदौर की बसंत विहार कालोनी में एक रेडीमेड कारोबारी के घर मे भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग में एक कार सहित पूरे घर का सामान जलकर खाक हो गया वही दमकल की टीम पहुंची उसके पहले आग फैलकर पड़ोस के मकान तक जा पहुंची हालांकि उस मकान में ज्यादा नुकसान की बात सामने नही आई है। वही मौके पर पहुँची फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह अभी पता नही चल पा रही है लेकिन आग लगने के कारण से लाखो रुपये के नुकसान का अनुमान है।

आगजनी की घटना सोमवार रात की है और शहर के बॉम्बे अस्पताल इलाके केई पॉश कालोनी बसंत विहार के एक मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि मकान रेडीमेड कारोबारी नरेन्द्र बागवानी का है। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते बेसमेंट से लेकर ऊपर तक पूरे घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और पार्किंग में खड़ी कार तक जल गई । वही मौके पर पहुँची फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बात आग पर काबू पाया।

Read More: नरोत्तम मिश्रा बोले – टूलकिट नजर आता है राहुल गांधी और कमलनाथ का बयान

घर के बेसमेंट में बड़ी मात्रा में रेडीमेट का माल भी रखा था वो भी जल गया। वही आग ने पास में रहने वाले रेडीमेड कारोबारी अंशुल पिता सुनील कुमार के मकान को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में 33000 लीटर पानी का उपयोग किया गया । फायर पुलिस प्रभारी संतोष दुबे ने बताया कि आगजनी के कारण और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया । बताया जा रहा है कि आग शार्ट शर्किट से लगी थी जिसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया वही जानकारी ये भी सामने आ रही है आगजनी के वक्त धमाके की आवाज आई थी जिसके चलते गैस सिलेंडर फटने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। फिलहाल, दमकल की टीम की जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews