इंदौर में 3 और कोरोना पॉजिटिव ने तोड़ा दम, 24 घंटे में डाॅक्टर समेत 7 की माैत

इंदौर में 3 और कोरोना पॉजिटिव ने तोड़ा दम, 24 घंटे में डाॅक्टर समेत 7 की माैत

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में दिनों दिन स्थिति गंभीर होती जा रही है।कोरोना की जंग लड़ रहे मरीज जिंदगी हारते हुए नजर आ रहे है।शनिवार अलसुबह फिर तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार लाेगों ने दम तोड़ा था। इस तरह पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।। वही शहर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 30 और कुल 249 पॉजिटिव हो गई है।

दरअसल, शुक्रवार शाम तक जहां 4 मौत की पुष्टि हुई थी। वहीं इंदौर मेडिकल कॉलेज ने शनिवार अलसुबह 4 बजे तीन और मौत की पुष्टि की। एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, शनिवार तड़के जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई उनमें गोमतीनगर निवासी 52 साल का पुरुष, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल का बुजुर्ग और जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की वृद्धा शामिल है। शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्राइवेट प्रैक्टिशनर डॉक्टर की मौत हो गई। शुक्रवार को ब्रह्मबाग कॉलोनी निवासी 62 साल का डॉक्टर, पिंजरा बाखल क्षेत्र के 65 साल की बुजुर्ग, जूना रिसाला निवासी 70 साल के बुजुर्ग और सत्यदेव नगर निवासी 52 साल के पुरुष की मौत हुई थी। गुरुवार को भी इंदौर में एक निजी चिकित्सक की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews