Indore News: श्मशान से अस्थियां गायब, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत

Indore News: श्मशान से अस्थियां गायब, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में स्थित खजराना श्मशान घाट पर मंगलवार को अस्थियों के गायब होने के मामले पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक श्मशान घाट के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते परिजनों को अस्थियां नही मिल पाई। जिसके बाद नाराज परिजनों ने इसकी शिकायत खजराना थाने और सीएम हेल्पलाइन पर की। वही श्मशान घाट कर्मचारियों की माने तोअस्थियां कोई अन्य परिजन गलती से ले गया होगा।

दरअसल, इंदौर के खजराना के पीपल चौक निवासी महिला मन्नू  बाई पति रामचंद्र बोला की मृत्यु के बाद उनके शव का खजराना श्मशान में दाह संस्कार किया गया था। आज सुबह जब मृतका मन्नू बाई के तीसरे के लिए अस्थि संचय को लेकर परिजन श्मशान पहुंचे तो उनकी अस्थियां वहां से गायब थी। राख नहीं मिलने से परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर श्मशान घाट में कर्मचारियों की लापरवाही सामने नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें – भूरिया का बड़ा बयान- सिंधिया की कांग्रेस में हो सकती है वापसी, माननी होगी ये शर्त

बता दे कि खजराना क्षेत्र की महिला की 3 दिनों पूर्व मौत हो जाने के बाद खजराना श्मशान घाट पर महिला के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। जहां 3 दिन बाद अस्थि संचय के लिए परिजन आए तो उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। नाराज परिजनों ने इसकी जानकारी शमशान घाट कर्मचारियों से की लेकिन श्मशान घाट कर्मचारी द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के चलते इसकी शिकायत खजराना थाने और सीएम हेल्पलाइन पर भी की।

वही खजराना श्मशान घाट कर्मचारी विनोद ने बताया कि कोई अन्य परिवार गलती से अस्थियां ले गया होगा। इधर, परिजनों ने श्मशान घाट कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने राख को पहले ही इकट्ठा कर दिया था और कर्मचारियों ने राख को नीचे फेंक दिया चूंकि यह पूरा मामला आस्था और सामाजिकता से जुड़ा है। जिसके चलते का मृतका की अस्थियों को पवित्र नदी में प्रवाहित किया जाना था ताकि है मृत आत्मा को शांति मिले। लेकिन इस तरह की लापरवाही के चलते परिजनों में खासा रोष व्याप्त है। मृतका के परिजनों की माने तो पूरे मामले में शमशाम के कर्मचारियों की लापरवाही है।

वही अस्थियों के गायब हो जाने के मामले में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने तंत्र मंत्र और तांत्रिक क्रिया के लिए ऐसी हरकत की होगी। फिलहाल, इस मामले में अब पुलिस क्या कार्रवाई करती ये अभी बड़ा सवाल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews