Indore News: CA  के घर डकैती, बंधक बनाया मारपीट की, नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद

Indore News: CA  के घर डकैती, बंधक बनाया मारपीट की, नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में इन दिनों आपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं जिस पर रोक लगाना पुलिस (Police) के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शनिवार रात को तो यहां डकैतों ने डाका डालकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। नकाबपोश बदमाश एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) के बंगले में घुसे, उनको बंधक बनाया उनके पिता को पीटा और मां पर पिस्टल अड़ाकर जेवरात उतार कर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक करीब 7 से 8 डकैतों ने एक साथ इंदौर हाईलिंक सिटी के एक बंगले पर धावा बोल दिया। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट निखिल चोपड़ा के घर पर हुई। डकैती डालने वाले गिरोह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)  के घर के मुख्य द्वार से प्रवेश किया और उसके बाद हथियारों के सहारे दरवाजो को तोड़ दिया।  इतना ही नही घर की पहली मंजिल के जिस कमरे में निखिल चोपड़ा सो रहे थे उनके दरवाजे को डकैतों ने बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद डकैत नीचे के कमरे में आये जहाँ निखिल चोपड़ा के सराफा कारोबारी पिता अजित चोपड़ा और उनकी माँ सो रही थी। डकैत घर मे है इस बात की भनक अजित चोपड़ा को लग चुकी थी। इसके बाद उन्होंने लाठियों से डकैतों ने अजित चोपड़ा को पीट डाला और बाद में जब उनकी पत्नी जागकर आई तो डकैतों ने पिस्टल तान दी उनके सोने के आभूषण उतरवा लिए। इतना ही नही डकैतों ने उनके साथ भी मारपीट की।

जानकारी के अनुसार डकैतों ने लाखों रुपये के जेवर और नकद राशि भी लूट ली और मौके से भाग खड़े हुए। बता दे कि हाईलिंक सिटी चारो तरफ से बंद है और वहां सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते है बावजूद इसके डकैत कैसे अंदर आये और कैसे उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और आसानी से निकल भी गए है। फिलहाल, इन सवालों के जबाव पुलिस तलाश रही है। घटना के बाद सराफा कारोबारी अजित चोपड़ा को घायल अवस्था मे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वही चार्टर्ड अकाउंटेंट निखिल चोपड़ा ने बताया कि उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया था वही उन्होंने डायल 100 पर कॉल भी किया था लेकिन तकनीकी वजहों से पुलिस से संपर्क नही हो पाया लिहाजा  उन्होंने सामने रहने वाले परिवार और रिश्तेदारों को फोन लगाकर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी। हालांकि घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है और पुलिस फुटेज के आधार पर भी तफ्तीश कर रही है। हथियार से लैस डकैत उनके हुलिए और हमले के तरीके के चलते आदिवासी गिरोह के प्रतीत हो रहे है वही माना ये भी जा रहा है कि बदमाश शायद मजदूर हो जिन्हें चोपड़ा परिवार की जानकारी हो। फिलहाल, पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews