Indore News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Indore News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती रात पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया और मामला इतना गंभीर होता गया कि फरियादी पक्ष के एक व्यक्ति पर तलवार से वार करने की बात सामने आई है, जिससे उसके कान कट गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। बता दें कि फरियादी साउथ गाडरा खेड़ी का रहने वाला है। जिनपर दूसरे पक्ष द्वारा इनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान उनका कान कट गया। परिवार के सदस्यों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर दिया है। जिसके बाद वो सीधे पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

फरियादी और आरोपी के बीच बहुत पहले गाड़ी टकराने की बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। उस दौरान भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जिसके बाद बीती रात एक बार फिर इस मामले को लेकर दोनों एक-दूसरे से भीड़ गए। वहीं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें रोशन, फरहान और साखा का नाम शामिल है। फिलहाल, सभी की तलाश जारी है- आलोक शर्मा, एडिशनल डीसीपी

[dgv_vimeo_video id=”924101408″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews