Indore: स्वास्थ्य कर्मचारियों के बाद अब इन पर किया गया पथराव

Indore: स्वास्थ्य कर्मचारियों के बाद अब इन पर किया गया पथराव

इंदौर।

प्रदेश में तेजी से पहले कोरोना संक्रमण के बीच शिवराज सरकार ने 21 दिन का सख्त लॉक डाउन घोषित किया है। जहां प्रशासन मुस्तैदी से लॉकडाउन का पालन करवा रही है। इसी दौरान इंदौर के बक्षी बाग बाजार में कई दिनों से मछलियां बेची जा रही है। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम टीम जैसे ही कार्यवाही करने के लिए मौके पर पहुंची। बक्षी बाग बाजार वालों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। वहीं अगर नगर निगम टीम को बाजार से भगाने के लिए लोगों ने अपशब्दों के साथ उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसके बाद पुलिस फोर्स के आने पर कुछ लोगों पर कार्रवाई होने के बाद मामले को शांत किया गया।

दरअसल बक्षी बाग के अंदर कई दिनों से मछली एवं सब्जियों की खुलेआम बिक्री हो रही है। रविवार को जब नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो बक्षी बाग वालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस मामले में वही की रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि निगम कर्मचारी खुद इसमें संलिप्त हैं। वहीं बाजार में चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को इंदौर के टाटपट्टी बाखल में कोरोना स्क्रीनिंग करने गए स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला किया गया था। जिसके बाद पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews