स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कैसे फैला MP में कोरोना

नरोत्तम मिश्रा

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के दूसरे सबसे संक्रमित जिले भोपाल(bhopal) से धीरे धीरे राहत की खबर सामने आ रही है। इसी बीच भोपाल के चिरायु अस्पताल(chirayu hospital) से सोमवार को पहली बार एक साथ 108 योद्धा कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किये गए। इस मौके पर स्वस्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा(health minister narottam mishra) ने खुद कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। इस दौरान स्वास्थ मंत्री मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना इंदौर(indore) से फैला है। दुबई से इंदौर फ्लाइट(flight) नहीं आती तो कोरोना नहीं फैलता।

दरअसल सोमवार को प्रदेश की राजधानी से 108 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जहाँ उनका स्वागत करने खुद स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे। उन्होंने डिस्चार्ज हुए लोगों का ताली बजाकर स्वागत किया। इससे पहले अस्पताल में राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजाए गए। इस मौके पर चिरायु अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अजय गोयनका सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल को कहा कि यहां से स्वस्थ होकर जाने वाले लोगों से संपर्क कर उनके अनुभव से दूसरों के साथ साझा करें। जो लोग कोरोना से डर रहे हैं, उनके बीच कोरोना को हराने वाले के अनुभव उनको हिम्मत देगा।

इधर कमलनाथ सरकार पर वार करते हुए नरोत्तम ने कहा कि पिछलीसरकार ने अगर इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर काम किया होता तो ऐसा नहीं होता। वहीँ अस्पताल प्रशासन ने चिरायु अस्पताल को बधाई देते हुए कहा कि ऑक्सीजन पद्धति के आधार पर इलाज विकसित करना चिरायु की बड़ी कामयाबी है। वहीँ अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों के साथ मजाक करते हुए नरोत्तम ने कहा कि पीपीई किट पहने लोग ऐसे लग रहे हैं जैसे ऐवरेस्ट की चोटी चढ़कर आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews