मध्य प्रदेश चुनाव : पंचायतों में एससी-एसटी व महिला वार्डों के आरक्षण की जानकारी आज होगी जारी

MP ELECTION COMMISSION

डेस्क रिपोर्ट, भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने के फैसले के बाद चुनाव की तैयारी भी जोरो-शोरों पर है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे। परिसीमन के बाद सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण की प्रारंभिक सूचना के बाद अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की सूचना जारी की जाएगी।

बता दे इसमें आरक्षित वोर्ड, निर्वाचन क्षेत्र, सरपंच और जनपद अध्यक्षों की संख्या की पूरी जानकारी रहेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरक्षित वार्ड और निर्वाचन क्षेत्र की सूचना प्रकाशित करने के बाद 25 मई को आरक्षण करके इसका प्रकाशन किया जाएगा।

इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 26 मई को कलेक्टर अधिसूचना जारी करने के साथ इसकी जानकारी पंचायतराज संचालनालय को भेजेंगे। इसके बाद राज्य स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews