कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा के लिए दूसरे उम्मीदवार बने फूल सिंह बरैया

MP-election--Big-action-against-rebels

भोपाल।

प्रदेश के सियासी हलचल के बीच कांग्रेस(congress) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दोनों उम्मीदवार चुन लिए हैं। जहां एक नाम दिग्विजय सिंह(digvijay singh) पर सहमति बनी है तो वहीं दूसरी सीट पर फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की है।

बता दें कि बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा था कि देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है। कांग्रेस की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की रही है। साथ ही कमलनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री प्रदेश में विकास की एक नई कहानी लिखेंगे। अब कांग्रेस ने प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के 3 सीटों पर 2 सीटों में एक पर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

साथ ही साथ अन्य राज्यों के राज्यसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews