जबलपुर: कोरोना संकट से लड़ने कांग्रेस भी उतरी जिला प्रशासन के साथ, तंखा ने की सराहना

जबलपुर: कोरोना संकट से लड़ने कांग्रेस भी उतरी जिला प्रशासन के साथ, तंखा ने की सराहना

जबलपुर।संदीप कुमार

भारत(india) सहित विश्व के कई देश कोरोना(corona) वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। भारत मे कोरोना पॉजिटिव(positive) केसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में भी कोरोना संक्रमण के सैकड़ो मामले सामने आते जा रहे है। जबलपुर मध्यप्रदेश का पहला जिला था जँहा 20 मार्च को कोरोना पॉजिटिव के 04 केस सामने आए थे। जबलपूर(jabalpur) में अभी तक कोरोना के 70 पॉजिटिव मामले सामने आए है।

शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन ने कोरोंना पॉजिटिव केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए शहर के कई होटल, रिसोर्ट, शासकीय छात्रावासों सहित अन्य स्थानों को कोरेंटाईन के लिए अधिग्रहित किया है। कोरोना संक्रमण को देखते जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने भी पार्टी कार्यालय को कोरोना संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन को उपयोग करने हेतु प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है ऐसे समय मे अगर प्रशासन पार्टी कार्यालय का उपयोग करना चाहता है तो वो उपयोग कर सकता है। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भी जिला कांग्रेस कमेटी के इस प्रस्ताव की सराहना कि है। विवेक तंखा ने अपने ट्विटर अकांउंट पर ट्वीट भी किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews