MP News: मैकेनिक की बेटी ने रच दिया इतिहास, इस स्पर्धा में ओलंपिक्स के लिए भारत को दिलवाया टिकट

mp

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (mp) के जबलपुर (jabalpur) की रुबीना ने अपनी अथक मेहनत और प्रयास के बल पर न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि भारत (india) देश का नाम भी सुनहरे पन्नो में लिख दिया है। पेरू (peru) के लीमा में जबलपुर की रुबीना (rubina) ने पैरा वर्ल्डकप (para worldcup) में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर पैरा एयर पिस्टल स्पर्धा (10 m para air pistol competition) में भारत को ओलंपिक (olympic) टिकिट दिलवाया है।

यह भी पढ़ें… Khandwa : दौरे के दौरान पलटा मंत्री सारंग के काफ़िले का वाहन, मचा हड़कंप

रुबीना ने रचा इतिहास
मध्यप्रदेश के जबलपुर की रुबीना फ्रांसिस ने वर्ल्ड कप के फाइनल राउंड में 238.1 अंको के साथ न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले रुबीना ने क्वालीफिकेशन राउंड में 600 में से 555 अंक अर्जित किए थे 5वां स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ें… Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमत में गिरावट, खरीदने का ये है अच्छा अवसर

मैकेनिक की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शूटर रुबीना फ्रंसिस के पिता मैकेनिक है। आज अपनी बेटी की सफलता पर उनके पिता बहुत ही खुश है। उन्होंने बताया कि रुबीना को बचपन से ही शूटिंग का शौक था पर घर की माली हालत ठीक न होने के चलते उसकी प्रेक्टिस में कई अड़चनें भी आई इसके बाद हर परेशानी को पीछे छोड़ते हुए रुबीना ने जो मुकाम हासिल किया है वो उसने अपनी मेहनत के दम पर किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews