दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 की मौत के पसरा सन्नाटा, 6 घायल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 की मौत के पसरा सन्नाटा, 6 घायल

जबलपुर।संदीप कुमार।
खेत में बकरी चराने को लेकर घंसौर गांव में दो पक्षों के बीच देर रात जमकर विवाद हुआ। मामूली रूप से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों ही तरफ से जमकर धारदार हथियार चले।इस विवाद में दोनों ही पक्षों से एक-एक व्यक्ति की हत्या हो गई है जबकि 5 से 6 लोग इस घटनाक्रम में घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि घंसौर निवासी आकाश यादव उसके पिता छुट्टन यादव द्वारा थाने में शाम को शिकायत की थी कि उनकी बकरी शनिवार की शाम को राजकुमार मल्ला और दीपक मल्ला ने रोक ली है। मामले में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान रामजी यादव और राजकुमार मल्लाह, दीपक व उसके परिवार का आकाश उसके पिता छुट्टन यादव से विवाद हो गया।

विवाद में बीच-बचाव करने पहुँचे हेमराज यादव की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई वहीं दूसरे पक्ष के रामजी यादव को गंभीर चोट आने से इलाज के लिए मेडिकल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में करीब 4 लोग और भी घायल बताए जा रहे हैं।बताया यह भी जा रहा है कि मृतक हेमराज यादव ने राजकुमार और दीपक मल्लाह को कच्ची शराब बनाकर गांव में बेचने से कई बार मना भी किया था लेकिन शराब बनाने का कार्य बदस्तूर जारी रहा।मृतक हेमराज ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत और थाने में भी की थी लेकिन कहीं से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। फिलहाल गांव में दोहरी हत्या के होने के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं पुलिस ने दोनों ही पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews