Hindi News

Jabalpur News : कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, भाजपा को हो गया है राहुल फोबिया 

Written by:Atul Saxena
Published:
Jabalpur News : कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, भाजपा को हो गया है राहुल फोबिया 

जबलपुर, संदीप कुमार। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित विपक्ष के सांसदों की बयानबाजी ने देश के सियासी पारे को उछाल पर ला दिया है।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर लगातार हो रहे हमले से आक्रोशित कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। किसान आंदोलन में शामिल होने जबलपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी मित्तल (CP Mittal) ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है मित्तल ने कहा कि आज पूरी भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से डरी हुई है,चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) हो या फिर अमित शाह(Amit Shah) हर भाजपा (BJP) नेता को उठते-बैठते, सोते-जागते राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिखते है, आज पूरी भाजपा को राहुल फोबिया हो गया।

गौरतलब है कि हाल ही में गृह मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) का बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मैन्युफेक्चर डिफेक्ट कहा था, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल (CP Mittal) ने उसी बयान को लेकर भाजपा (BJP)पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि डिफेक्ट बीजेपी (BJP) के लोगों  में है क्योंकि उन्हें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम का फोबिया हो गया हैं, सबसे ज्यादा अगर बीजेपी (BJP) डरती है तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से और आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री का कोई उमीदवार है तो वो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हैं।

मित्तल ने कहा कि कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आंसू निकालते हैं तो कभी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर अलग अलग तरह के कमेंट करते है।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल (CP MIttal)ने भाजपा  (BJP) पर तंज कसने का सिलसिला लगातार जारी रखा उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हर समय सिर्फ एक ही नाम याद आता है और वह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का, वो चाहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हो या फिर अमित शाह (Amit Shah) हर किसी को हर वक्त राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम ही याद रहता है यही कारण है कि भाजपा राहुल के नाम से डरी हुई है।

वहीँ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह (Rakesh Singh) के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बालबुद्धि कहने पर भी  सीपी मित्तल (CP Mittal) ने तंज कसा है,उन्होंने कहा कि एक सांसद दूसरे सांसद के विषय में इस तरह का बयान देता है तो मुझे लगता है कि उनका मानिसक संतुलन ठीक नही है,संसद में जनता चुन कर सांसद को भेजती है और इस तरह का एक सांसद को लेकर बोलना ये जनता का अपमान है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews