Jabalpur: मामूली विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, दो लोग घायल

Jabalpur: मामूली विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, दो लोग घायल

जबलपुर।संदीप कुमार।

जबलपूर के नया मोहल्ला इलाके में एक मामूली विवाद के चलते देर रात दो पक्ष आपस मे टकरा गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर जमकर हमला भी करने लगे जिससे घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पहुँच गया और विवाद को बढ़ने से रोका।घटना के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

बताया जाता है कि एक पक्ष का युवक रात में खाना खाने के बाद किसी काम से बाहर निकला था। रास्ते मे दूसरे पक्ष के लोगो ने उससे कहा कि तुम अपना इलाका छोड़कर दूसरे इलाके में क्यों आए हो। इस पर दोनो में विवाद हुआ और कुछ देर बाद ये विवाद मारपीट में बदल गया।पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार नया मोहल्ला इलाके में कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले थे। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इस इलाके को जिला प्रशासन ने कंटेमेन्ट क्षेत्र बनाया था।

मेडिकल कालेज में कोरोना पॉजिटिव लोगो का इलाज होने के बाद ये सब स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट भी आये थे। इस इलाके में दोबारा कोरोना पॉजिटिव केस न मिलने की वजह से 28 मई से इस इलाके को जिला प्रशासन ने कंटेमेन्ट क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया। विवाद की जड़ इसे भी माना जा रहा है। बहरहाल जबलपूर में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है तो फिर लोग कर्फ्यू का उलंघन करके घर से बाहर क्यों निकल रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews